Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud case registered against three individuals, including two brothers

Moradabad News: दो भाइयों सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Nov 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 19 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against three individuals, including two brothers
ठाकुरद्वारा। करोड़ों रुपये की भूमि बेचने के विवाद में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर दो भाइयों सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




ठाकुरद्वारा निवासी उस्मान खां ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसने नगर के मोहल्ला जमनावाला निवास मोहम्मद यासीन खां और उसके भाई हसीन खां से रूपपुर के पास स्थित उनकी भूमि को करीब छह करोड़ 12 लाख रुपये में 29 अक्तूबर 2024 को खरीदा था। बयाने के रूप में दो लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा और भी धनराशि दोनों भाइयों को दी गई। भूमि की प्लॉटिंग और सुंदरीकरण पर करीब एक करोड़ रुपये उन्होंने खर्च किया। फिर दोनों भाई 40 प्रतिशत के पार्टनर बन गए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने बिना उनकी सहमति और बिना बताए इस भूमि के बैनामे करने शुरू कर दिए। जो उनके साथ धोखाधड़ी है। इसमें मोहल्ले के नासिर खां भी शामिल हैं। उस्मान खान का कहना है कि उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यासीन खां , उसके भाई मोहम्मद हसीन खां और नासिर खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सुनील शर्मा का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed