फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud arrested

दोबारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर पुलिस में भर्ती होने वाला आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

जिसके आधार उसने 2006 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी, लेकिन पुलिस में नियुक्ति पाने के लिए आरोपी ने 5 जनवरी 1996 जन्मतिथि दर्शाते हुए 2013 में दोबारा से हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली इसके बाद इंटर की परीक्षा पास की। इस मुकदमे की विवेचना गलशहीद थाने को ट्रांसफर कर दी। शनिवार को आरोपी कपिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
fraud arrested

विस्तार

मुरादाबाद। उम्र कम दर्शाने के लिए दोबारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में तत्कालीन सीओ हाईवे राजेश कुमार ने छह नवंबर 2018 को केस दर्ज किया गया था। जिसमें बताया था कि हापुड़ के कपूरपुर थानाक्षेत्र के भावा गांव निवासी कपिल कुमार ने यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2018 पास करके सिपाही पद भर्ती हुआ था। भर्ती होने के कुछ माह बाद ही एक गोपनीय शिकायत एसएसपी कार्यालय में आई थी। जिसमें बताया गया था कि कपिल कुमार ने फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल की है। सीओ हाईवे ने इस मामले की जांच की थी। जांच में सामने आया था कि कपिल कुमार की वास्तविक जन्म तिथि 16 फरवरी 1990 है। जिसके आधार उसने 2006 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी, लेकिन पुलिस में नियुक्ति पाने के लिए आरोपी ने 5 जनवरी 1996 जन्मतिथि दर्शाते हुए 2013 में दोबारा से हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली इसके बाद इंटर की परीक्षा पास की। उसने फर्जीवाड़ा 6 साल उम्र कर कर ली थी। इस मुकदमे की विवेचना गलशहीद थाने को ट्रांसफर कर दी। गई थी। शनिवार को आरोपी कपिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed