{"_id":"670db12392c35e251a03397a","slug":"fraud-10th-and-12th-pass-students-became-doctors-by-spending-four-thousand-rupees-each-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-500763-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फर्जीवाड़ा... चार-चार हजार रुपये खर्च कर 10वीं व 12वीं पास बन गए डाॅक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फर्जीवाड़ा... चार-चार हजार रुपये खर्च कर 10वीं व 12वीं पास बन गए डाॅक्टर
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर कर एक दलाल ने 10वीं व 12वीं पास लोगों को चार हजार रुपये लेकर डॉक्टर बना दिया। तमाम झोलाछापों को नकली बीएनवाईएस प्रमाणपत्र बेच दिया। इस प्रमाणपत्र के जरिये झोलाछाप बेखौफ होकर क्लीनिक चला रहे हैं। जो दलाल यह प्रमाणपत्र उपलब्ध करा रहे हैं, उनका कुछ साल पहले तक सीएमओ कार्यालय से सीधा संपर्क रहा है। वह झोलाछापों को भरोसा दिलाते हैं कि कि यह प्रमाणपत्र सीएमओ कार्यालय से जारी किया गया है।
दो दिन पहले डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने एक छोलाछाप के क्लीनिक पर छापा मारा तो यह बात खुली। सम्राट अशोक नगर में डॉ. आरके सिंह के नाम से झोलाछाप राकेश कुमार क्लीनिक का संचालन करता मिला। उसकी शैक्षिक योग्यता 12वीं पास थी, जबकि क्लीनिक पर भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाएं, इंजेक्शन, आईवी फ्लूड आदि मिले। झोलाछाप ने बीएनवाईएस का प्रमाणपत्र भी दिखाया। इस पर जनवरी 2022 की तारीख पड़ी थी और सीएमओ के हस्ताक्षर भी थे।
झोलाछाप ने बताया कि उसे इरशाद नाम के व्यक्ति ने यह प्रमाणपत्र चार हजार रुपये में दिया है। डिप्टी सीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद विभाग ने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दी है। पड़ताल की जा रही है कि कितने लोगों को सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर वाला प्रमाणपत्र बेचा गया है।ा