फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   four police workers suspend

वीडियो में आजम के साथ नजर आए अजहर, पेशी पर ले जाने वाले तीन पुलिस कर्मियों पर ट्रांसफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
four police workers suspend
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुरादाबाद जेल में बंद रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर अहमद खां एक वीडियो में आजम खां के साथ नजर आए हैं। शिकायत मिलने पर डीआईजी ने इस मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर अजहर अहमद खां को पेशी पर ले जाने वाले दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में 30 जून 2019 को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपित्तजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर के तत्कालीन सपा विधायक आजम खां, मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन, रामपुर के पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खां, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां और आरिफ समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अजहर अहमद खां ने 16 मार्च 2022 को मुरादाबाद न्यायालय में सरेंडर किया था। 25 जुलाई 2022 को अजहर अहमद खां की रामपुर कोर्ट में एक अन्य मामले में पेशी थी। मुरादाबाद पुलिस लाइन के दरोगा रमेश गिरी, हेड कांस्टेबल महेंद्रपाल, सिपाही भगत और मोनू पेशी पर रामपुर लेकर गए थे। कोर्ट में पेशी कराने के बाद पुलिस कर्मियों ने अजहर अहमद खां को मुरादाबाद जेल में दाखिल करा दिया था। इसी बीच रामपुर के भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने एक वीडियो दिखाकर डीआईजी शलभ माथुर से शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि अजहर अहमद खां वीडियो में आजम खां के साथ नजर आ रहे हैं। डीआईजी ने इस मामले की जांच एएसपी सागर जैन से कराई जांच में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई। इस पर डीआईजी ने पेशी पर ले जाने वाले सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed