{"_id":"6a19fda80fe6ad962a09ee4d","slug":"four-months-three-samples-this-is-how-the-system-is-fighting-adulterators-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-913492-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चार महीने, तीन सैंपल... मिलावटखोरों से ऐसे लड़ रहा सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चार महीने, तीन सैंपल... मिलावटखोरों से ऐसे लड़ रहा सिस्टम
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनता को मिलावटखोरी से बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फरवरी से लेकर अब तक लगभग चार महीने में सिर्फ तीन सैंपल ही भरे गए हैं। न जांचें हो रही हैं और न ही जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग में 15 अधिकारी मौजूद हैं। फिर भी जांच लगभग न के बराबर है। चार माह में सहायक आयुक्त खाद्य ने तीन स्थानों पर छापा मारकर जांच की लेकिन निरीक्षकों ने कोई सैंपल नहीं लिया। मिलावटी खाद्य पदार्थों को बेचने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोई अभियान नहीं चलाया। सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन भेजकर औपचारिकता के तहत जागरूकता कार्यक्रम दो दिन चलाया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रदेव यादव का कहना है कि एसआईआर के कार्य में निरीक्षक लगाए गए थे। इसी कारण जांच रुकी हुई थी। दूध की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। जांच नहीं करने पर संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी किया जाएगा। इस मामले में उच्चाधिकारी भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले साल 632 सैंपल लिए गए थे
डीएम ने 27 फरवरी 26 को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति के साथ बैठक की थी। वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2025 में 2976 संस्थानों का निरीक्षण किया गया। 592 स्थानों पर छापा मारकर 632 सैंपल भरे गए। इसमें 464 सैंपल की लैब से रिपोर्ट आई। रिपोर्ट से पता चला कि 38 खाद्य पदार्थ असुरक्षित, 206 अधोमानक, 25 मिथ्याछाप हैं। यदि पिछले साल इतनी संख्या में मिलावट पकड़ी गई तो 2026 में भी जांच करने पर मिलावट पकड़ी जा सकती थी लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रयास नहीं कर रहे हैं।
एसीएफ अवकाश पर
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त (एसीएफ) वर्तमान में अवकाश पर चल रहे हैं। इस बारे में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि सहायक आयुक्त खाद्य को बीमारी के चलते जिला प्रशासन ने अवकाश दिया है।