फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four members of family found unconscious after taking tea fear of food poisoning one is in critical condition

अमरोहा: चाय पीकर सोए परिवार के चार सदस्य मिले बेहोश, अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर

Thu, 28 Oct 2021 03:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 28 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार लग रहे हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में 72 घंटे के बाद ही बताया जा सकेगा। फिलहाल सही स्थिति की जानकारी के लिए सभी के ब्लड सैंपल कराए गए हैं।

विज्ञापन
Four members of family found unconscious after taking tea fear of food poisoning one is in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमरोहा में रात में चाय पी कर सोए एक परिवार के चार सदस्य अचानक बेहोश हो गए। सुबह में परिवार के बेहोश मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। परिवार के मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। वहीं जांच के लिए सभी के ब्लड सैंपल लिए गए हैं।

विज्ञापन


यह मामला मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहददीनपुर गांव का है। यहां पर किसान यादराम सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी संता देवी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे सोनू की शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी कविता के साथ अलग घर में रहता है। जबकि यादराम (50), उनकी पत्नी संता देवी (48), छोटा बेटा मोनू (22) और बेटी मुनेश (18) एक साथ रहते हैं। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम यादराम सिंह पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर धान की कटाई करने गए थे। देर शाम वह घर लौटे, इस दौरान उनकी बेटी मुनेश ने खाना बनाया। लिहाजा सभी ने करीब सात बजे खाने में हलवा, शिमला मिर्च की सब्जी और रोटी खाई थी। इसके बाद करीब 8 बजे सभी लोगों ने चाय पीकर सो गए थे। जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गए। सुबह में परिवार के सदस्यों के नहीं जागने पर बड़े बेटे सोनू की पत्नी कविता घर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी बेहोशी की हालत में पड़े थे। यह देखकर उसने शोर मचा दिया। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में चारों को मंडी धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चारों में यादराम की हालत गंभीर बनी हुई है।


इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार लग रहे हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में 72 घंटे के बाद ही बताया जा सकेगा। फिलहाल सही स्थिति की जानकारी के लिए सभी के ब्लड सैंपल कराए गए हैं। साथ ही उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed