Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four exporters of the district receive gold state export awards

Moradabad News: जिले के चार निर्यातकों को मिला स्वर्णिका स्टेट एक्सपोर्ट अवॉर्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Four exporters of the district receive gold state export awards
मुरादाबाद। पारंपरिक पीतल कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिले को विशिष्ट औद्योगिक पहचान दिलाने वाली चार बड़ी निर्यातक फर्मो को स्वर्णिका स्टेट एक्सपोर्ट अवॉर्ड-2024-25 से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त (उद्योग) दीपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले की आकांक्षा ओवरसीज ने पीतल नगरी के हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने में विशेष योगदान किया है, उन्होंने मुरादाबाद के समृद्ध हुनर को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ा है। यह संस्थान 50 से 150 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर दर्ज कर रहा है। फर्म के गौरव मल्होत्रा को मंगलवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में स्वर्णिका स्टेट एक्सपोर्ट अवॉर्ड-2024-25 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसी तरह डिजाइनको के विभोर लोहिया को भी यहीं प्रथम पुरस्कार मिला है, आज यह फर्म 2500 से अधिक कुशल और अकुशल स्थानीय कारीगरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार दे रही है, उनका वार्षिक टर्नओवर करीब 200 से 500 करोड़ है।
विज्ञापन

सेंसेस लाइफ स्टाइल के राजीव मोहन बंसल को भी यही प्रथम पुरस्कार मिला है, उनका वार्षिक टर्नओवर करीब 25 से 50 करोड़ रुपए से अधिक है। उनकी कंपनी ''''''''पीतल नगरी'''''''' के निर्यात क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है। इसके अलावा सीएल गुप्ता ओवरसीज एलएलपी को भी स्वर्णिका स्टेट एक्सपोर्ट अवॉर्ड-2024-25 का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह समूह 650 करोड़ से 850 करोड़ के बीच वार्षिक टर्नओवर दर्ज कर रहा है। रोज़गार के मोर्चे पर, यह संस्थान लगभग 2500 से 5000 (समूह स्तर पर) कुशल और अकुशल कारीगरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम देकर क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में बड़ा योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed