{"_id":"58696cd44f1c1b255eeedfb0","slug":"four-eclipse-in-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष चार ग्रहण, भारत में दो ही दिखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वर्ष चार ग्रहण, भारत में दो ही दिखेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस नए वर्ष 2017 में चार ग्रहण पड़ेंगेे। जिसमें भारत में दो ही ग्रहण देखें जा सकेंगे। फरवरी और अगस्त माह में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण पड़ रहे है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर खंडग्रास चंद्रग्रहण पड़ेगा।
सत्य श्री शिव मंदिर आवास विकास के पंडित कैलाश मुरारी व शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार के पुजारी पंडित हेमंत भट्ट ने बताया कि इस वर्ष का पहला ग्रहण 11 फरवरी (शनिवार) को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को होगा। यह प्रतिछाया चंद्रग्रहण होगा जिसका समय तड़के प्रात: 4 बजे से प्रात: 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
यह भारत में देखा जा सकेगा। इसी माह साल का दूसरा ग्रहण 26 फरवरी (रविवार) को कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होने वाला यह सूर्यग्रहण विदेशों में दिखाई देगा और भारतीय समयानुसार यह सूर्यग्रहण शाम 6 बजकर 46 मिनट से रात्रि 10 बजे तक रहेगा। इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
तीसरा ग्रहण 7 अगस्त (सोमवार) को रक्षाबंधन पर खंडग्रास चंद्रग्रहण के रूप में होगा। श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होने वाला यह ग्रहण पूरे भारतवर्ष के साथ अन्य कई देशों में भी देखा जा सकेगा। इसका समय रात्रि 10 बजकर 52 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
21 अगस्त (सोमवार) को पड़ने वाला खग्रास सूर्यग्रहण वर्ष का चौथा ग्रहण होगा। खग्रास सूर्यग्रहण भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या को भारतीय समय के अनुसार यह रात्रि 10 बजकर 19 मिनट से रात्रि 1 बजकर 32 तक रहेेगा। यह भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा बल्कि भारत से बाह्म पश्चिमी देशों में दिखाई देगा।