{"_id":"6b0a573993e190deb90987cc","slug":"four-dead-in-a-collision-between-a-state-transport-bus-and-a-tractor-trolley-in-moradabad-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत
Sat, 28 Nov 2026 09:53 AM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
छजलैट थानाक्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रोडवेज की बस और गन्ने की खाली ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बस में सवार दस यात्रियों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव और गंभीर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस छजलैट की ओर से मुरादाबाद आ रही थी। गांव लड़ावली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सामने से गन्ने की खाली ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली से बस की ड्राइवर साइड टकराने से उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में सदुपुरा गांव निवासी अर्चना (30) पत्नी जॉनसन मसीह और उनके पांच वर्षीय बेटे सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा एक अज्ञात पुरुष और एक अज्ञात महिला ने भी दम तोड़ दिया। अर्चना के पति जॉनसन मसीह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
