{"_id":"644849e5bda0f814f8050ee4","slug":"four-daughters-of-moradabad-shine-in-state-merit-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-125719-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रदेश की मेरिट में चमकीं मुरादाबाद की चार बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रदेश की मेरिट में चमकीं मुरादाबाद की चार बेटियां
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड के परिणाम की मेरिट में मुरादाबाद की चार बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। इसमें हाईस्कूल की एक छात्रा और इंटरमीडिएट की तीन छात्राओं को टॉप टेन की सूची में जगह मिली है।
हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी की छात्रा प्रगति पांडेय ने प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 600 में से 580 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मोड़ा की तीन छात्राओं ने जगह बनाई है। पांचवें स्थान पर दो छात्राएं आफिया परवीन और गनिया अख्तर हैं। दोनों ही छात्राओं ने पांच सौ में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं छात्रा उन्नति सिंह को सातवीं रैंक मिली है। उन्नति ने पांच सौ में से 481 अंक प्राप्त किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने छात्राओं, उनके माता-पिता और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।
हाईस्कूल में 91.96 और इंटर में 81.62 फीसदी रहा परिणाम
मुरादाबाद। जनपद में हाईस्कूल का परिणाम 91.96 फीसदी रहा है। कुल 40236 में से 37002 ने सफलता प्राप्त की है, जबकि इंटरमीडिएट में 81.62 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। जिले में 37046 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और परिणाम में 30236 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।