फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   forty trains late because off fog

कोहरे ने रोकी चालीस ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 05 Dec 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
forty trains late because off fog
कोहरे से ट्रेनें लेट - फोटो : demo

विज्ञापन
कोहरे ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। हवा से बात करने वाली ट्रेनें पटरियों पर रेंगने लगी है। रविवार को करीब चालीस ट्रेनें लेटलतीफी की शिकार रही। लेट हुई इन ट्रेनों में सिर्फ घंटों का फर्क रहा। सबसे अधिक बाइस घंटे लेट सरयू जमुना एक्सप्रेस रही। अवध आसाम एक्सप्रेस तेरह घंटे की देरी सेे पहुंची। वहीं ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटों स्टेशन पर ठिठुरते रहे।

शीतलहर का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ने लगा है। धकधक कर 90 से 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली ट्रेनें धीमी पड़ गई हैं। घने कोहरे उनकी राह में रोड़ा बन गई है। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। यात्री स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में ठिठुर रहे हैं। रविवार को मुरादाबाद से गुजरने वाली करीब चालीस ट्रेन लेट रही। ये ट्रेनें बाइस घंटे से लगाए दो घंटे की दूरी से मुरादाबाद स्टेशन पहुंची। वहीं रेलवे इंक्वायरी पर ट्रेनों का सही लोकेशन जानने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


कोहरे में कम कर दी गई स्पीड
मुरादाबाद। स्टेशन अधीक्षक संजीव सक्सेना का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनें लेट रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोहरे में ट्रेनों की गति कम कर दी है। कोहरा होने पर ट्रेनें 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौन ट्रेन कितनी लेट
ट्रेन------------------लेट
सरयू जमुना------------22 घंटे
अवध आसाम----------13 घंटे
हावड़ा पटना-----------13 घंटे
श्रमजीवी--------------06 घंटे
काशी विश्वनाथ--------05 घंटे
जनसेवस--------------04 घंटे
सत्याग्रह---------------04 घंटे
डबल डेकर------------02 घंटे
फरक्का----------------04 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed