फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former Prime Minister Rajiv Gandhi was the architect of modern India: Junaid

आधुनिक भारत के निर्माता थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : जुनैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Rajiv Gandhi was the architect of modern India: Junaid
मुरादाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी की और से भूड़े का चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति लाकर युवाओं को एक नई दिशा दी।
विज्ञापन

गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने इक्कीसवीं सदी में आधुनिक भारत की नींव रखी थी। देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति लाकर उन्होंने युवाओं को एक नई दिशा दी। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर लोकतंत्र को सीधे गांवों तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान अन्य वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन, उनकी दूरगामी सोच और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी पदाधिकारियों ने उनके दिखाए गए शांति, सद्भावना और प्रगति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक के शुरूआत में लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नजाकत ठेकेदार, अनवर मुमताज, इफ्तेखार, अफसर अंसारी, मोहम्मद आदिल, बन्ने पहलवान, शमशेर खान, वाहिद सैफी, सुफियान, नदीम उर्फ गुड्डन, अब्दुल रऊफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed