{"_id":"66a992c83f56f3704901c4f5","slug":"former-mr-and-medical-store-operator-arrested-for-drug-smuggling-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-449429-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नशीली दवाइयों की तस्करी में पूर्व एमआर और मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नशीली दवाइयों की तस्करी में पूर्व एमआर और मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाने की पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक और पूर्व एमआर को नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली दवाइयों की तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कटघर थाने की पुलिस ने सोमवार रात कर्बला के पास से मझोला के चाऊ की बस्ती निवासी लक्ष्मी नारायण और जयंतीपुर निवासी शाहनवाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गोलियां, इंजेक्शन, कैप्सूल और सीरप बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि कटघर के भदौरा में मेडिकल स्टोर चलाता है जबकि दूसरा आरोपी शाहनवाज मझोला के जयंतीपुर गली नंबर तीन में रहता है। शाहनवाज ने बताया कि वह दवाई कंपनी में एमआर रह चुका है। उसे दवाओं के बारे में अच्छी जानकारी हो गई थी। शाहनवाज ने बताया कि गलशहीद के भूड़ा का चौराहा निवासी शाहरुख उसे दवाइयां उपलब्ध कराता है। इसके बाद वह मेडिकल स्टोर वालों को सप्लाई करता है।
इसके बाद मेडिकल स्टोर वाले उसे महंगे दामों पर नशा करने वाले युवकों बेचते हैं। सोमवार की रात शाहनवाज लक्ष्मी नारायण को दवाइयां बेचने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इनके साथी शाहरुख की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से दवाइयां, मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद की गई है।