{"_id":"66c69361db472c5b4a0a39e9","slug":"former-mp-jayaprada-did-not-appear-in-court-hearing-postponed-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-462505-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पूर्व सांसद जयाप्रदा नहीं हुईं कोर्ट में पेश, सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पूर्व सांसद जयाप्रदा नहीं हुईं कोर्ट में पेश, सुनवाई टली
विज्ञापन
मुरादाबाद। अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा बुधवार को कोर्ट में पेश नहीं हुईं। जिस कारण सुनवाई टल गई। उनके वकील की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र पेश किया गया। इसमें जयाप्रदा की तबीयत खराब होने का जिक्र करते हुए अगली तारीख की मांग की गई। अदालत ने प्रार्थना पत्र सुनने के बाद मुकदमे में जयाप्रदा समेत अन्य गवाहों को तलब करते हुए तीन सितंबर की तारीख नियत की है।
2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है।
बुधवार को जयाप्रदा के वकील द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र अदालत में पेश किया। जिसमें कहा कि जयाप्रदा की तबीयत खराब है। जिस कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सकतीं। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए तीन सितंबर को रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा समेत अन्य गवाहों को गवाही के लिए तलब किया है।