फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former MLA Haji Ikram Qureshi released from jail MP-MLA Special Magistrate Court sentenced him to seven years

Moradabad: पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी जेल से रिहा, MP-MLA स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुनाई थी सात साल सजा

Thu, 08 Dec 2022 11:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद। Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 11:19 PM IST
सार

फर्जी बिजली बिल बनाकर रुपये नहीं जमा करने के मामले में एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने 30 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के नेता और मुरादाबाद देहात विधान क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी को सात साल की कैद के साथ आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 

विज्ञापन
Former MLA Haji Ikram Qureshi released from jail MP-MLA Special Magistrate Court sentenced him to seven years
पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी बृहस्पतिवार शाम जेल से रिहा कर दिए गए। बुधवार को एमपी एमएलए स्पेशल सेशन कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। जिसमें अदालत ने डेढ़ लाख रुपये के जमानती और इतनी ही राशि के निजी मुचलके अदालत में पेश कर रिहा करने के आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन


फर्जी बिजली बिल बनाकर रुपये नहीं जमा करने के मामले में एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने 30 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के नेता और मुरादाबाद देहात विधान क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी को सात साल की कैद के साथ आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जिसके बाद से ही वह जिला कारागार में बंद थे। 
विज्ञापन


आदेश के खिलाफ हाजी इकराम कुरैशी ने अपने वकील वीरेंद्र शर्मा के माध्यम से जिला जज की अदालत में अपील दाखिल की थी। अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि हाजी इकराम कुरैशी की जमानत अर्जी एमपी एमएलए स्पेशल सेशन कोर्ट पुनीत कुमार गुप्ता अदालत से बुधवार को जमानत मिली थी किंतु समय के अभाव में जमानती पेश नहीं हो सके थे। गुरुवार को हाजी इकराम कुरैशी के जमानत नामे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किए गए। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने उन्हें जेल से रिहा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed