फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former MLA Chaudhary Rifaqat Hussain passes away after prolonged illness

Moradabad News: पूर्व विधायक चौधरी रिफाकत हुसैन का लंबी बीमारी के बाद निधन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Chaudhary Rifaqat Hussain passes away after prolonged illness
बछरायूं(अमरोहा)। लंबे समय से बीमार चल रहे सियासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायक चौधरी रिफाकत हुसैन का बृहस्पतिवार को मुरादाबाद में निधन हो गया। वह हसनपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके थे। वह करीब 81 साल के थे।
विज्ञापन

उनके निधन की सूचना मिलने पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम लोग उनके पैतृक निवास पर एकत्र हो गए। देर शाम जनाजे की नमाज के बाद उनको सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस मौके पर सपा नेता आजम खां समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी। उनके पिता चौधरी लताफत हुसैन देश के प्रथम संसदीय सचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन

परिवार का माहौल राजनैतिक होने की वजह से चौधरी रिफाकत हुसैन को भी राजनीति में रुझान बचपन से ही था। वे कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 1989 में उन्होंने तत्कालीन हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और दिग्गज नेता रमाशंकर कौशिक को हराकर राजनैतिक क्षेत्र में सनसनी फैला दी। 1991 में हुए विधानसभा चुनावों में उनको भाजपा के तुलाराम सैनी से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रिफाकत हुसैन ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। वर्ष 1996 में सपा ने रमाशंकर कौशिक का टिकट काटकर रिफाकत हुसैन को टिकट दिया। उन्होंने तुलाराम सैनी को हराकर वर्ष 1991 की पराजय का बदला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के नेहरू मंत्रिमंडल में होने की वजह से उनके राजनैतिक रसूख रहे। रिफाकत हुसैन की बेटी की शादी में रक्षामंत्री पद पर रहते हुए मुलायम सिंह यादव आशीर्वाद देने के लिए गजरौला आए थे। रिफाकत हुसैन ने एक बार मुलायम सिंह यादव के सामने संभल लोकसभा से चुनाव भी लड़ा था। उनके बड़े भाई सदाकत हुसैन व भतीजा सबाहत हुसैन नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं। उनके निधन की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंच गए। देर शाम उनको पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उनके जनाजे में राजनैतिक हस्तियों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed