फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Forests have reduced significantly for wildlife to roam

Moradabad News: वन्य जीवों के विचरण के लिए काफी घट गए जंगल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Forests have reduced significantly for wildlife to roam
मुरादाबाद। हमारे पूर्वजों ने पशु पक्षियों की रखवाली के लिए धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना है। वर्तमान समय में विकास के साथ वन्य जीवों के विचरण के लिए काफी जंगली क्षेत्र घट गए हैं। इस कारण वन्य जीव शहरों की तरफ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम के तहत पर्यावरण, इकोलॉजिकल उत्थान समिति, मुरादाबाद द्वारा हिंदू डिग्री कॉलेज मुरादाबाद लाइब्रेरी हाल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने वन्य जीवों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुराणों में कहा गया है कि देवी देवताओं के वाहन पशु पक्षी हुआ करते थे। हजारों वर्ष पहले वन्य जीवों को हमारे धर्म से जोड़ा गया है। देवी देवताओं के पूजा के साथ-साथ उनकी भी पूजा की जाती है। प्राचार्य प्रोफेसर सत्यव्रत सिंह रावत रावत ने कहा कि कोई भी जंगली जानवर तब तक हिंसक नहीं होता, जब तक उसे अपने आप के लिए खतरा महसूस न हो। समाज में हो रहा विकास आत्मघाती है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोगों को पर्यावरण वन्य जीवों के संरक्षण का शपथ दिलाई। पीयूष रेखा बिष्ट ने कहा कि हमारी एक फूडचेन है। जिसकी एक कड़ी भी टूट गई तो पूरा इकोलॉजिकल सिस्टम का संतुलन बिगड़ जाएगा। मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर विशेष गुप्ता ने कहा कि मनुष्य जिस प्रकार प्रकृति और जंगलों का विनाश कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विशेषज्ञ राम सिंह बिष्ट ने किया। सेमिनार में देवेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रो. अनामिका त्रिपाठी, प्रो. जावेद, मुकुल अग्रवाल,चंदन मेहरा आदि ने अपने-अपने विचार रखे। संगोष्ठी में हरी बल्लभ देवरानी, पियूष रामशरण, तेजपाल सिंह, मंजू गर्ग, डॉ. जेके पाठक, प्रो. एमपी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed