{"_id":"67a7be4ff512dc9c5a03ad30","slug":"forest-department-team-launched-search-operation-after-leopard-was-spotted-thakurdwara-news-c-280-1-smbd1010-100411-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग टीम ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग टीम ने चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
भगतपुर। क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर के जंगल में ग्रामीणों द्वारा एक तेंदुआ देखे जाने के बाद से क्षेत्रवासी चिंतित हैं। ग्रामीण जंगल की तरफ जाने से बच रहे हैं। सूचना पाकर वन विभाग की टीम डूंगरपुर गांव के जंगल में पहुंची व ग्रामीणों से जानकारी एकत्र की।
शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने डूंगरपुर के जंगल में एक तेंदुआ टहलता हुआ देखा। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तभी उन्हें देवराज सिंह के गन्ने के खेत की तरफ जाते हुए तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण जंगल में एकत्र हो गए व कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग क्षेत्र इंचार्ज गौरव कुमार टीम के साथ ग्राम डूंगरपुर पहुंचे। वहां ग्रामीणों से जानकारी की। क्षेत्र इंचार्ज ने बताया कि तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पिंजरा लगाने के लिए विभाग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा। इधर तेंदुआ देखे जाने बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। वह जंगल की तरफ जाने से कतरा रहे हैं।