फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Foreign customers came on the fourth day of the fair, exporters happy

Moradabad News: मेले के चौथे दिन भी विदेशी ग्राहक आए, निर्यातक खुश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Foreign customers came on the fourth day of the fair, exporters happy
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा में आयोजित आईएचजीएफ दिल्ली मेला- ऑटम और दिल्ली फेयर फर्नीचर में रविवार को भी बायर्स आए। उन्होंने हैंडीक्राफ्टर के अलावा मुरादाबाद के डिजाइनर फर्नीचर के उत्पादों को पसंद किया। निर्यातकों को भरोसा है कि इस बार फेयर के माध्यम से विदेशी आर्डर मिलेंगे।
विज्ञापन



ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद ने बताया चौथे दिन शो में आने वाले खरीदारों ने उत्सव की सजावट, आंतरिक संवर्धन उत्पादों, उपहारों, घरेलू सजावट, प्राकृतिक उत्पादों, बनावट वाले फर्नीचर और लकड़ी की मूल नसों पर काम के साथ-साथ फैशन की सराहना की है। ग्रेटर नोएडा फेयर में इपीसीएच के वाईस चेयरमैन नीरज खन्ना, यस के नेशनल जनरल सेक्रेटरी विशाल अग्रवाल , गौरव अग्रवाल , उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक सुशील कुमार, क्षेत्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य होने के साथ साथ, क्षेत्रीय वैचारिक प्रबोधन (विमर्श) के प्रमुख, जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र का मार्गदर्शन और अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यों का मार्गदर्शन का ईपीसीएच फेयर में आए|। इस दौरान विश्व के हालात पर भी चर्चा की गई। इधर एडिशनल सेक्रेटरी रोहित कंसल मिनिस्ट्री ऑफ़ टेक्सटाइल ने डॉ. राकेश कुमार चेयरमैन आईएमएल के साथ मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल के स्टाॅल पर पहुंचे। उन्होंने मुरादाबाद के बने हस्तशिल्प उत्पादों क़ो देखा और उनके विषय मे जानकारी ली।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हस्तशिल्प बोर्ड मंत्रालय के पूर्व सदस्य आजम अंसारी ने फेयर में मुरादाबाद के हस्त शिल्पियों की कलाकृतियों को देखा। बताया कि यहां की अति सुंदर कलाकृतियां विदेशी ग्राहकों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी हुई हैं। भारतीय मूल के लोग भी अति प्रसन्न नजर आए। विदेशी ग्राहक नए डिजाइनों के साथ नए उत्पादों की मांग कर रहे हैं। पूरी दुनिया में एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ लगी है। नए डिजाइनों के साथ-साथ दुनिया में बढ़ती मांग वाले उत्पादों पर अध्ययन करना होगा। अंसारी ने भारत सरकार के स्किल मंत्रालय एवं वस्त्र मंत्रालय से अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर के कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed