फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   For sisters and daughters in SP-BSP governments

सपा-बसपा सरकारों में जो बहन-बेटियों के लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
For sisters and daughters in SP-BSP governments
For sisters and daughters in SP-BSP governments - फोटो : JPNAGAR
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हसनपुर में हुई जनसभा में सपा के साथ-साथ बसपा पर भी हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों में जो बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने थे, आज उनके लिए कानून खतरा बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त और एक सुरक्षित क्षेत्र बन गया है।
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के आवास का पैसा इत्र कारोबारियों के घर जमा किया जाता था, जो दीवारों से निकल रहा है। यह लोग गरीबों का पैसा कैसे छिपाकर रखते थे, यह सबने देखा, हम ये पैसा निकाल रहे हैं। सपा ने युवाओं को नौकरी नहीं दी। भर्ती निकलती थीं तो चाचा, मामा सभी लिस्ट बनाते थे। आज सभी को नौकरी मिल रही है। सपा शासन काल में कोई प्रदेश के अंदर आना नहीं चाहता था। प्रदेश को दंगा प्रदेश के नाम से जाना जाता था। पहले प्रदेश में रहने वालों लोगों को दूसरे राज्यों में जाने के बाद अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। प्रदेश में दंगे नहीं होते, यहां गन्ना उगाया जाता है। अब पश्चिमी यूपी दंगा मुक्त और एक सुरक्षित क्षेत्र बन चुका है।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा जिले की 43.18 करोड़ की 31 परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया। हसनपुर के सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित सभा में प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीबाल, पूर्व मंत्री व प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, राजीव तरारा, संगीता चौहान, एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर व पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर और पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा के दौरान हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना संबोधन जय श्रीराम के जयकारे के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। काशी में भी भगवान शिव का भव्य धाम बन रहा है। ऐसे में मथुरा-वृंदावन कैसे छूट जाएगा।

प्रदेश सरकार ने वृंदावन विकास परिषद का गठन किया है। जिससे पूरे क्षेत्र का विकास करने का अवसर सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित कर दी जाती थी। अब कांवड़ यात्रा निकलती है, कोई रोक कर दिखाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed