फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Football: Title clash between GB Pant and Sonakpur today

फुटबाल : जीबी पंत व सोनकपुर में खिताबी भिड़ंत आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Football: Title clash between GB Pant and Sonakpur today
मुरादाबाद। अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जीबी पंत फुटबाल क्लब ने टाइगर सॉकर क्लब को 4-1 से मात दी। वहीं, दूसरे मैच में सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने अनुभवी ब्रास सिटी स्टार्स को 4-2 से हराया।
विज्ञापन

रविवार को फाइनल मुकाबला जीबी पंत फुटबाल क्लब व सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीमों के बीच होगा। सोनकपुर स्टेडियम के मैदान पर यह मुकाबला शाम चार बजे से खेला जाएगा। मुरादाबाद के पहले ओलंपियन बॉक्सर धर्मेंद्र यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में जीबी पंत फुटबाल क्लब, टाइगर क्लब, एमिनेंट्स इलेवन, ब्रास सिटी स्टार्स, सोनकपुर स्टेडियम, केजीके वारियर्स, चौपाल वारियर्स व इंद्रा फुटबाल क्लब ने भाग लिया। पहले दिन चार नॉकआउट मुकाबलों के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं थीं। शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी व अंतरराष्ट्रीय रेफरी संतोष क्षेत्री, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक, क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, एथलेटिक्स कोच ललिता चौहान, अतुल माथुर, राजेश खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------


टाइगर क्लब के जज्बे पर भारी पड़े जीबी पंत के खिलाड़ी
सेमीफाइनल मैच में भी जीबी पंत की दनादन गोल की रणनीति जारी रही। टाइगर क्लब के खिलाड़ी इस टीम की रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाए। 30 मिनट के पहले हाफ के दौरान 18वें मिनट में जीबी पंत के सौम्य ने गोल मारकर खाता खोला। इसके बाद 21वें मिनट में निशांत नेगी ने गोल किया। दूसरे हाफ में 41वें मिनट में टाइगर क्लब के पंकज ने गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। टीम में कुछ आस जगी, लेकिन 48वें मिनट में जीजी पंत के तनिष्क ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। 55वें मिनट पर निशांत नेगी ने एक और गोल किया। इस तरह जीबी पंत फुटबाल क्लब की टीम 4-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गई।

------------------

सोनकपुर की युवा ब्रिगेड ने ब्रास सिटी स्टार्स के तजुर्बे को पछाड़ा
दूसरे सेमीफाइनल मैच में सोनकपुर स्टेडियम की युवाओं की टीम रेलवे के अनुभवी खिलाड़ियों वाली ब्रास सिटी स्टार्स पर भारी पड़ी। सोनकपुर की टीम शुरुआत से ही आक्रमण करती रही। छठे मिनट में सोनकपुर के अनस ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। इसके बाद 25वें मिनट में कप्तान मौरिस व 30वें मिनट में कैफ ने गोल मारकर स्कोर 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में 39वें मिनट में कैफ ने एक और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। इसके बाद ब्रास सिटी की टीम अटैकिंग मोड में आ गई। 41वें व 45वें मिनट में बंटी ने लगातार गोल किए और स्कोर 4-2 पहुंचा दिया। हालांकि, इसके बाद किसी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली और सोनकपुर की टीम ने 4-2 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed