{"_id":"6afe0f362e33903956008eb7","slug":"food-department-launches-drive-15-samples-tested-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-1040971-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खाद्य विभाग ने चलाया अभियान, 15 नमूनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खाद्य विभाग ने चलाया अभियान, 15 नमूनों की जांच
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को इंद्रा चौक पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा वाहन से 15 खाद्य नमूनों की जांच की गई, जिनमें कोई भी मानक के विपरीत नहीं मिला।
अभियान में 37 खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र पाल सिंह ने उन्हें गुणवत्ता और सुरक्षित रखरखाव के निर्देश दिए। एक जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कारोबारकर्ताओं को एफएसएसएआई लाइसेंस प्राप्त सामग्री उपयोग करने तथा कृत्रिम रंगों से बचने को कहा गया। उन्हें किचन में स्वच्छता बनाए रखने, हेडकैप, मास्क, एप्रन और दस्ताने पहनने के निर्देश मिले।