फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Foetus of a girl found on toilet cistern in Moradabad hospital

UP: मानवता को झकझोरने वाली तस्वीर... अस्पताल में टॉयलेट के सिस्टर्न पर रखा मिला बच्ची का भ्रूण; महिला की तलाश

Sat, 15 Jun 2024 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Jun 2024 11:45 AM IST
सार

मुरादाबाद में अस्पताल से झकझोर वाली खबर सामने आई है। यहां टॉयलेट के सिस्टर्न पर बच्ची का भ्रूण रखा मिला। चिकित्सकों के अनुसार भ्रूण लगभग चार से पांच माह का है। 

विज्ञापन
Foetus of a girl found on toilet cistern in Moradabad hospital
Moradabad hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह तस्वीर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल के शौचालय की है। यह समाज की एक ऐसी बदरंग तस्वीर है  जिसे छापा जाना भी जरूरी है और थोड़ा परदा डाला जाना भी। समाज का भय, बेटे-बेटी में फर्क वाली मानसिकता का दबाव, जिंदगी से परेशान होकर लिया गया फैसला... या कुछ और। क्योंकि कोई मां इतनी क्रूर तो नहीं हो सकती। 
विज्ञापन


समाज को झकझोर देने वाली यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित साहू रामेश्वर सरन कोठीवाल अस्पताल (एसआरएसके अस्पताल की) है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला टॉयलेट में गई तो उसने देखा कि सिस्टर्न के ऊपर एक भ्रूण रखा हुआ है। 
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारी, डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भ्रूण की जांच पड़ताल की और डॉक्टरों से राय ली। तब पता चला कि चार से पांच माह का भ्रूण बच्ची का है। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि भ्रूण को इस तरह टॉयलेट में छोड़ने वाली महिला कौन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज से मिली तस्वीरों से शुरू हुई महिला की तलाश 
टॉयलेट के सिस्टर्न पर मिले बच्ची के भ्रूण के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को अस्पताल के सीसीटीवी से पता चला कि महिला सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में आई। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर ही एक टॉयलेट में चली गई। 

फुटेज में ये भी देखा गया है कि महिला के साथ एक युवक भी था। हालांकि वह टॉयलेट में नहीं गया। कुछ देर महिला टॉयलेट में रुकी। इसके बाद वह बाहर आई। उसने न तो अस्पताल में इलाज कराया और न ही किसी महिला मरीज के पास रुकी। महिला के बाहर निकलने के बाद उसके साथ आया युवक भी अस्पताल से चला गया।  

पहले भी सामने  आ चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
शहर में बच्ची का भ्रूण मिलने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर के अलग-अलग स्थानों पर भ्रूण और नवजात के शव मिल चुके हैं। मझोला क्षेत्र में लोकोशेड पुल के पास एक नवजात का शव मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी। गलशहीद क्षेत्र में नाले से शिशु का शव मिला था। इस शिशु को मारने के बाद फेंका गया था। 
 

सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी में कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव मिला था। जन्म लेने के तुरंत बाद ही बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी थी। अब तक पुलिस फेंकने वालों की तलाश नहीं कर पाई है।

पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एक महिला टॉयलेट के अंदर गई थी। वह न तो ओपीडी में रुकी और न ही किसी डॉक्टर के पास गई। न ही अस्पताल में भर्ती थी। वह बाहर से आई, टॉयलेट गई और कुछ देर बाद बाहर निकली। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। -अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी 

 

जिस महिला ने यह कृत्य किया है। वह न तो ओपीडी में आई थी और न ही अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस को सूचना दी गई है। कैमरों की मदद से पुलिस ही छानबीन कर रही है कि महिला कौन थी और कहां से आई। - मोहम्मद आजम, अस्पताल इंचार्ज

 

इस तरह के मामलों में एक्सीडेंटल प्रेगनेंसी, आपसी मनमुटाव या कलह, बेटे-बेटी में भेदभाव वाली सोच समेत कई कारण हो सकते हैं। कारण जाने बिना किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल है। इतना जरूर कहा जा सकता है कि ऐसा करने वाली महिला जरूर डिप्रेशन में रही होगी। - डॉ. दिशांतर गोयल, मानसिक रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed