{"_id":"60259f7b8ebc3ee93075502b","slug":"fodder-thrown-as-lottery-in-kbc-farmer-poor-stuck-cheated-24-5-million-city-news-mbd379288836","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा करोड़पति में इनाम निकलने का झांसा देकर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा करोड़पति में इनाम निकलने का झांसा देकर लाखों की ठगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। अगर आपके पास कोई व्हाट्सएप मैसेज भेजकर केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में लाटरी लगने की जानकारी दे रहा है तो संभल जाइए। साइबर ठगों का गिरोह नए नए तरीके से लोगों को ठग रहा है। इस गिरोह ने एक किसान को केबीसी में लॉटरी लगने और इनाम में कार व बाइक निकलने का झांसा देकर उसे 24 लाख 51, 750 रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित की तहरीर पर साइबर अपराध थाने में केस दर्ज किया गया है।
रवि कुमार संभल जनपद के थाना असमोली के हसनगढ़ उर्फ सिकंदरपुर निवासी हैं। उन्होंने साइबर क्राइम अपराध थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 21 जनवरी को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया था। जिसमें लिखा था कि कौन बनेगा करोड़पति में उनकी 25 लाख की लाटरी निकली है। इनाम की रकम लेने के लिए मैसेज में संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर भी लिखा था। रवि ने उस नंबर पर संपर्क किया। रवि ने बताया कि सामने वाले ने बताया कि वह कौन बनेगा करोड़पति के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस से बोल रहा है। इसके बाद ठग ने रवि से उसका अकाउंट नंबर, आधार कार्ड व पेन कार्ड व्हाट्सएप करने को कहा। इसके बाद कॉल आई और रवि से कहा गया कि उन्हें पहले 15 हजार रुपए ट्रांसफर कराने होंगे। रवि के आरोपी के बताए गए खाते में पंद्रह हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद 24 जनवरी को एक दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने रवि को बताया कि इनाम में उनकी 72 लाख की कार और पौने तीन लाख रुपये की कीमत की बाइक निकली है। आरोपी ठगों ने तरह तरह के लालच देकर रवि से 24,51,750 रुपए ट्रांसफर करा लिए हैं। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसपी संभल कार्यालय में की। वहां से रवि को साइबर अपराध थाने भेज दिया गया है। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर ठगों की तलाश में टीम जुट गई है।
जेवर, जमीन बेचकर ठगों के खातों में जमा कराई रकम
मुरादाबाद। पीड़ित रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि रकम जुटाने के लिए उसने अपनी सात बीघा जमीन, घर में रखे जेवर और बाइक भी बेच दी। ठगों ने उससे हर बार यही कहा था कि वह इसकी जानकारी किसी दूसरे को न दें। इसलिए रवि धीरे-धीरे अपनी संपत्ति बेचकर आरोपियों के बताए खाते में जमा कराता रहा।