फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Flood in moradabad not only self but batai grain also gets ruin by flood

आफत की बाढ़: खुद की ही नहीं, बटाई पर बोई फसल भी हो गई बर्बाद

Sat, 23 Oct 2021 04:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Oct 2021 04:26 PM IST
सार

चंद्र देवी ने बताया कि धान की अधिकांश फसल वह अपने बच्चों के साथ काट कर खेत में रख चुकी थी। कुछ मजदूरों को भी लगाया था। उनसे भी धान बिकने पर मजदूरी देने की बात कही थी।

विज्ञापन
Flood in moradabad not only self but batai grain also gets ruin by flood
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के ग्राम वरबाला खास निवासी चंद्र देवी अपने खेत में खराब हो चुकी धान की फसल को आंख में आंसू लिए निहार रही थीं। घर से लेकर खेत तक पर बाढ़ के पानी ने असर डाला। दस साल पहले टीबी से पति की मौत हो जाने के बाद से चंद्र देवी अपने तीन बेटी व एक बेटे के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालती हैं।

विज्ञापन


चंद्र देवी ने बताया कि उसके पति के नाम की दो बीघा जमीन है। इसके अलावा तीन बीघा और जमीन बटाई पर ली थी। इसमें भी दो बीघा जमीन में धान और एक बीघा भूमि में उड़द की फसल लगाई थी। फसल काफी बेहतर थी। अगर कट कर बिक जाती तो करीब 50 हजार रुपये की बिकती। इसी के भरोसे बड़ी बेटी की शादी दीपावली के बाद करनी तय की थी।
विज्ञापन


चंद्र देवी ने बताया कि धान की अधिकांश फसल वह अपने बच्चों के साथ काट कर खेत में रख चुकी थी। कुछ मजदूरों को भी लगाया था। उनसे भी धान बिकने पर मजदूरी देने की बात कही थी। लेकिन अगले ही दिन हुई घनघोर बारिश और उसके बाद कोसी नदी की बाढ़ के पानी से उसकी पूरी फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसे चिंता सता रही है कि अब बेटी के हाथ अगले महीने कैसे पीले होंगे। यही नहीं खाने तक के लिए अनाज नहीं बच पाया। साल भर कैसे गुजर होगा और अगली फसल कैसे बो सकेगी यह चिंता उसे खाए जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed