{"_id":"671d73a85c9c7fd55e0b1607","slug":"five-teenage-girls-went-missing-from-the-district-case-registered-for-kidnapping-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-509364-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले से लापता हुईं पांच किशोरियां, अपहरण में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले से लापता हुईं पांच किशोरियां, अपहरण में केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले से पांच किशोरियां घर वालों को बिना कुछ बताए गायब हो गईं। लापता हुईं किशोरियों के परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस टीमें लापता किशोरियों को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हैं।
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 22 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे घर से लापता हो गई। 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के बुद्धपुर निवासी रंजीत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी किशोरी के पड़ोस में किराये पर रहता था। इसके अलावा मझोला क्षेत्र से 14 वर्षीय एक और किशोरी गायब है। आरोपी संदीप बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया। आरोपी बिजली विभाग में फिटिंग का काम करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नागफनी क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की छात्रा 25 अक्तूबर की दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन पढ़ने कोचिंग सेंटर गई थी, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आई। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद भी पीड़िता का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं बिलारी क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी एक शादी समारोह में गई थी। वहां से जतिन नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मैनाठेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को फैक्टरी में काम करने वाला युवक अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस ने इन दोनों मामलों में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्र से किशोरियां लापता हुई हैं। पुलिस टीमें किशोरियों की तलाश में जुटी हैं।