फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five teams engaged in search of those who crushed SDM, three in custody

Moradabad News: एसडीएम को कुचलने वालों की तलाश में जुटी पांच टीमें, तीन हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Five teams engaged in search of those who crushed SDM, three in custody
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में ढेला नदी के किनारे एसडीएम, तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास वाले खनन माफिया की तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ कर उनके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के भोजपुर धर्मपुर में तैनात लेखपाल सर्वेश कुमार ने मंगलवार को भोजपुर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि 22 सितंबर की रात दस बजे सूचना मिली थी कि ढेला नदी में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। एसडीएम सदर, तहसीलदार, राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। वहां दो ट्रैक्टर और हाइड्रा से अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने रोकने की कोशिश की तो खनन कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। गन्ने की फसल और पेड़ों में ट्रैक्टर फंस गए थे। जिस कारण अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान बचा पाए थे। इस घटना के बाद से पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। थाना सर्किल स्तर पर टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

00
परिवहन विभाग से मांगी ट्रैक्टर मालिकों की डिटेल
भोजपुर। खनन करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस ने भोजपुर के आसपास कई गांवों में दबिश दी। इस दौरान खनन करने वाले लोग गए बुधवार को पुलिस ने ट्रैक्टर मालिकों की जानकारी जुटाने के लिए परिवहन विभाग कार्यालय से भी संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed