फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five players from the city will apply for Padma Award

Moradabad News: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन करेंगे शहर के पांच खिलाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Five players from the city will apply for Padma Award
मुरादाबाद। हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता सिंह व क्रिकेटर मेघना सिंह समेत शहर के छह होनहार खिलाड़ी पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकेंगे। खेल निदेशालय ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ओलंपिक, अतंरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उपलब्धि पाने वाले खिलाड़ी इसके योग्य हैं।
विज्ञापन

ऐसे खिलाड़ियों से उनका विवरण फोटो व वीडियो सहित kgopal.pcs@gmail.com पर मांगा गया है। यह कार्य रविवार शाम तक खिलाड़ियों को करना होगा। इसके अलावा खेल कार्यालय को भी इसकी प्रति उपलब्ध करानी होगी। क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि आवेदन संबंधी जानकारी के लिए उनके कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। ज्ञात हो कि मेघना सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम में रहकर पदक जीता। सरिता ने भी कॉमनवेल्थ में प्रतिभाग किया और नेशनल गेम्स में पदक जीता। हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद फराज खां, जुडोका अभिषेक चौधरी, साइकिलिस्ट सैयद बुरहान अली भी नेशनल गेम्स में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed