{"_id":"60a2c1a98ebc3e334f2870b8","slug":"five-person-dies-due-corona-infecion-city-news-mbd3893205165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच की मौत, राजकीय संप्रेषण गृह के 5 किशोरों सहित 137 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच की मौत, राजकीय संप्रेषण गृह के 5 किशोरों सहित 137 संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले व्यक्तियों की संख्या में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ गया। कोरोना की चपेट में आए पांच मरीजों ने सोमवार को दम तोड़ दिया। जबकि राजकीय संप्रेषण गृह के 5 किशोरों सहित 148 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी का कहना है कि निगरानी समितियों के अलावा अलग से टीमें बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जांच करवाई जा रही है। रामपुर दोराहा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए 15 मई को भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। कटघर निवासी 58 वर्षीय महिला को 14 मई को भर्ती कराया गया था, उनका सोमवार सुबह निधन हो गया।
मझोला निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उपचार के लिए भर्ती कराया था, सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। सिविल लाइंस निवासी 47 वर्षीय महिला का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। सिविल लाइंस निवासी 80 वर्षीय वृद्ध को उपचार के लिए सोमवार को ही भर्ती कराया था, जहां शाम को निधन हो गया। सोमवार को मुरादाबाद जनपद में 148 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें से पांच किशोर राजकीय संप्रेषण गृह, 13 व्यक्ति छजलैट, 15 व्यक्ति ठाकुरद्वारा, छह व्यक्ति मूंढापांडे के शामिल थे।