{"_id":"68e1884e9856aa8f94053b78","slug":"five-percent-discount-on-house-tax-till-december-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-744846-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाउस टैक्स पर दिसंबर तक मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाउस टैक्स पर दिसंबर तक मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम ने गृह कर और जल कर जमा करने वालों को एक बार फिर से राहत दी है। निगम ने सभी भवन स्वामियों को दिसंबर-2025 तक पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की है। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिन लोगों ने अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाए हैं उन्हें 15 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है। इस तरह सोलर पैनल लगवाने वाले भवन स्वामियों को कुल 20 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार यह योजना दिसंबर-2025 तक लागू रहेगी और इसी अवधि में भुगतान करने वाले भवन स्वामी इस विशेष लाभ के पात्र होंगे। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह छूट केवल वर्तमान वित्तीय वर्ष के करों पर ही लागू होगी। योजना के तहत छूट का लाभ दिसंबर-2025 तक कर भुगतान करने वालों को ही मिलेगा। इसके बाद सामान्य दरों पर कर की वसूली की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार इस छूट का मुख्य उद्देश्य निगम के राजस्व को बढ़ाना है। सोलर पैनल लगाने से जहां नागरिकों के बिजली बिल में बचत होगी, वहीं शहर में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहन मिलेगा। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर न केवल बिजली खर्च घटाएं, बल्कि करों में भी छूट का लाभ ले सकते हैं।