फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five people including a dismissed constable demanded extortion of Rs 15 lakh, case registered

Moradabad: बर्खास्त सिपाही समेत पांच ने मांगी 15 लाख की रंगदारी, वकील ने दर्ज कराया केस.. पुलिस जांच में जुटी

Sat, 29 Mar 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 02:26 AM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर बर्खास्त सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपी उन्हें झूठी शिकायतों से ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Five people including a dismissed constable demanded extortion of Rs 15 lakh, case registered
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सिविल लाइंस थाने में कोर्ट के आदेश पर बर्खास्त सिपाही महेंद्रपाल समेत पांच के खिलाफ मारपीट और 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस के आशियाना निवासी अधिवक्ता महावीर मौर्य ने कोर्ट की शरण लेते हुए केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कोर्ट में दाखिल किए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि हिमगिरी कॉलोनी निवासी नितिश कुमार सिंह, उसके पिता पिता महेंद्र पाल सिंह, भाई बलवंत सिंह और बरेली के फरीदपुर थाना के कीरतपुर गांव निवासी जगदीश और मझोला के डिडौरी निवासी नरेश बार-बार उनके खिलाफ झूठी शिकायतें कराकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी 15 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महावीर प्रसाद मौर्य का कहना है कि 30 मई 2023 की दोपहर करीब 12 बजे वह कोर्ट गए थे। कोर्ट से बाहर आए तो आरोपियों ने उन्हें रोक कर गाली-गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। फिर 15 लाख रुपये की मांग कीर गई। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मझोला थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 13 मार्च को मझोला थाने में केस दर्ज कराया था। बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को मझोला के लाइनपार गायत्री नगर निवासी सुमित सैनी बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है।

पुलिस ने पीड़िता को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल कराया। इसके अलावा मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने के साथ ही आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed