फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five pairs trains will run in august

अगस्त में पांच जोड़ी ट्रेनें होगी बहाल, दो बदले नंबर से चलेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
five pairs trains will run in august
मुरादाबाद। लॉकडाउन के बाद से बंद चल रहीं मंडल की पांच जोड़ी ट्रेनें में बहाल हो जाएंगी। बहाली की शुरुआत एक अगस्त से जनसेवा एक्सप्रेस से होगी। रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार नॉदर्न रेलवे की 116 ट्रेनों को बहाल किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद मंडल की दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को बदले नंबर से चलाने की घोषणा की गई है। शेष तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें पुराने नंबरों से ही चलेंगी।
विज्ञापन

रेलवे की घोषणा के मुताबिक (14617-18) अमृतसर-बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस एक अगस्त से चलेगी। (14604-03) अमृतसर-सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस तीन अगस्त से चलेगी। (22424-23) अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस सात अगस्त से चलेगी। ये ट्रेनें मंडल के सहारनपुर, लक्सर, नजीबाबाद, स्योहारा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेंगी। इसके अलावा दिल्ली से हरिद्वार के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नए नंबरों से किया जाएगा। इनमें से ट्रेन की एक जोड़ी (14303-04) जबकि दूसरी जोड़ी (14305-06) नंबर के साथ चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed