Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five murder accused arrested

Moradabad News: मारपीट का बदला लेने के लिए की थी प्रिंस की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
five murder accused arrested
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने प्रिंस चौहान की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि आरोपियों ने मारपीट का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में दो नामजद और अन्य अज्ञात आरोपी अभी भागे हुए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रामेश्वर कॉलोनी एफसीआई गोदाम के नजदीक रहने वाला प्रिंस चौहान (24) कार चलाता था। सोमवार रात करीब आठ बजे प्रिंस चौहान को उसका दोस्त मयंक गुर्जर घर से बुलाकर चिड़िया टोला ले गया था। इसके बाद साथियों ने उसकी पिटाई करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने दिल्ली रोड लोकोशेड पुल के पास स्थित साईं अस्पताल के बाहर और लोकोशेड पुल पर जाम लगाकर सोमवार रात घंटों हंगामा किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी और सीओ ने किसी प्रकार समझा बुझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इस मामले में प्रिंस चौहान के पिता जगपाल सिंह ने मझोला थाने में मयंक गुर्जर, प्रशांत सैनी, अभी खत्री, मोहन, यश सैनी, भीम सैनी, अजु्रन सैनी समेत सात नामजद और छह-सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से थाना प्रभारी मझोला रवींद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस टीम ने घटना में नामजद आरोपी मझोला के रेलवे साउथ काॅलोनी निवासी मयंक गुर्जर, हनुमान नगर निवासी मोहन, शिवाजी नगर निवासी भीम सैनी और उसके भाई अर्जुन सैनी, लाइनपार लक्ष्मी नगर माता मंदिर के पास रहने वाले आरोपी यश सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि 22 अगस्त 2025 को आरोपी अर्जुन सैनी के साथ प्रिंस चौहान और उसके चार-पांच दोस्तों ने मारपीट की थी। घटना का वीडियो बनाकर अर्जुन और उसके भाई के मोबाइल पर भेज भेजा गया था। इसके बाद अर्जुन ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी अर्जुन और उसके भाई भीम ने बताया कि इस घटना के बाद से ही दोनों भाई प्रिंस चौहान को सबक सिखाने का मौका ढूंढ रहे थे। इस मामले में दोनों भाइयों ने अपने साथियों को बताया था। सोमवार को योजना के तहत आरोपी मंयक गुर्जर प्रिंस के घर उसे बुलाने के लिए गया। वह प्रिंस को लेकर चिडिया टोला शराब भट्टी के पास आया।
यहां हमलावर पहले से तैयार थे। प्रिंस चौहान के आने पर आरोपी उसे लेकर नाले की तरफ लेकर चले गए। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। आरोपी प्रशांत सैनी और अभिषेक उर्फ अभी खत्री तमंचा लेकर खड़े थे। योजना के तहत आरोपियों ने प्रिंस चौहान से बहस की।
दोनों आरोपियों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने के बाद प्रिंस जमीन पर गिर पड़ा। मौका पाकर आरोपी भागने में सफल हो गए। पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेजा गया है।


प्रिंस के सीने में फंसा थी कारतूस
पुलिस ने मंगलवार की दोपहर दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कराया। पैनल में शामिल डॉ. इंतखाब आलम और डॉ. आशीष कुमार सिंह की देख रेख में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पहले शव का एक्सरे किया गया। पता चला कि 315 बोर का कारतूस सीने में फंसा हुआ था। लोगों ने बताया कि प्रिंस चौहान को पीठ की ओर से गोली मारी गई थी जो जो फेफड़े को चीरते हुए हार्ट के पास जाकर फंस गई थी। फेफड़ा फटने से अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी जान चली गई। उसके शरीर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। आरोपियों ने घटना से पहले प्रिंस की पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed