फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five including councilor challaned for fear of breach

Moradabad News: पार्षद समेत पांच का शांतिभंग की आशंका में चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Five including councilor challaned for fear of breach
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लाजपतनगर में कुआं को लेकर हुए विवाद में कटघर पुलिस ने पार्षद सहित पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस का कहना था कि दोनोंं पक्षों के बीच विवाद बढ़ने की संभावना थी।

कटघर थाना क्षेत्र के लाजपतनगर में एक पुराना कुआं है। बताया गया कि स्थानीय लोगों के कहने पर वार्ड पार्षद विवेक शर्मा इस कुआं को ठीक कराने पहुंचे थे। इस दौरान मोहल्ले के दूसरे पक्ष के कौशल यादव आदि कुआं के मरम्मत का विरोध कर रहे थे। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लाजपतनगर चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार टीम के समक्ष पार्षद विवेक शर्मा और कौशल यादव आपस में हाथापाई करने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया फिर भी नहीं माने। इस मामले में पुलिस ने मौके से पार्षद विवेक शर्मा और कौशल यादव को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष से विवेक शर्मा, अमन शर्मा व पारुल शर्मा और दूसरे पक्ष से कौशल यादव और मोनू यादव को शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed