{"_id":"5f1ddf648ebc3e639c3c286c","slug":"five-hour-electric-dedection-in-moradabad-city-news-mbd3571581102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के रहे लाले, पांच घंटे बिलबिलाए मुरादाबाद वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के रहे लाले, पांच घंटे बिलबिलाए मुरादाबाद वाले
विज्ञापन
-थाना नागफनी के पीछे गिरा बिजली का खंबा सीवर लाइन के काम के कारण हुआ हादसा।
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। देर रात उच्चाधिकारियों ने मंडी समिति से माता मंदिर तक गार्डिंग के काम का निर्णय लिया। सुबह बिजलीकर्मी बिजलीघर पहुंचे तो उन्हें आदेश मिला काम रविवार को करना है। बिना सूचना दिए आनन-फानन में दोपहर करीब एक बजे ठेकेदारों और मजदूरों को बुलाया गया। मंडी समिति में जुड़े टाउन-टू की बिजली बंद कर दी गई। दोपहर एक बजे बंद हुई आपूर्ति शाम करीब साढ़े पांच बजे के बाद खोली गई। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक टाउन-टू फीडर से जुड़े लाइनपार के इलाकों के निवासी गर्मी में बिलबिलाते रहे। कई जरूरी काम बाधित रहे। शाम को सप्लाई चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार को सप्ताहांत लॉकडाउन के साथ ही अवकाश होने के कारण लोगों ने छुट्टी के लिए योजनाएं बनाई थीं। लेकिन बिजली विभाग ने उन पर पानी फेर दिया। दोपहर एक बजे मंडी समिति, एकता कालोनी, रामेश्वर कालोनी, प्रकाश नगर, प्रेमनगर, गायत्री नगर, मझोला, पुतलीघर रोड, चिड़िया टोला आदि क्षेत्र की करीब 20 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। थोड़ी देर तो लोग इंतजार करते रहे। लेकिन एक घंटे बाद ही फोन घनघनाने शुरू हो गए। रविवार था तो अधिकारियों ने फोन नहीं उठाए। किसी तरह बिजलीघर से संपर्क किया गया तो पता लगा कि 11 हजार वोल्ट की लाइन पर गार्डिंग का काम चल रहा है। लाइन को दूसरे तारों से पृथक करने के लिए गार्डिंग की जानी थी।
मंडी समिति बिजलीघर में मौजूद एसएसओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह गार्डिंग के लिए आदेश मिले थे। मजदूरों को बुलाकर दोपहर में ही बिजली आपूर्ति बंद कर काम चालू करा दिया गया था। शाम पांच बजे तक मंडी समिति से माता मंदिर तक काम चला। शाम करीब साढ़े पांच बजे आपूर्ति चालू कर दी गई थी। वहीं इस संबंध में जब वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की कोशिश अमर उजाला ने की तो किसी का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
जनता बोली - रोज हो रही कटौती
बिजली विभाग आपूर्ति को लेकर कोई भी दावा करे, लेकिन जनता की जुबान से हकीकत कुछ और ही सामने आती है। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में रोजाना कटौती हो रही है। बिना किसी शेड्यूल के आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इसके दैनिक कार्यों को निपटाने में दिक्कत आती है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति की बात केवल कागजों तक ही सीमित है। क्षेत्र में आए दिन इसी तरह की समस्या होती है। फोन करने पर विद्युत कर्मी तरह-तरह के बहाने बना देते हैं। रोजाना दोपहर में डेढ़ से दो घंटे बिजली नहीं आती। वायर बदलने, ट्रांसफार्मर खराब होने का बहाना सुनने की आदत हो गई है। यदि लाइन डल रही थी तो एक दिन पहले जानकारी दी जानी चाहिए थी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि रविवार को भी दोपहर में बिजलीकाटी गई। शाम साढ़े पांच बजे के बाद बिजली आई। पूरी दोपहर गर्मी में पसीने से नहाते हुए बितानी पड़ी।
प्रतिदिन दोपहर में बिजली गायब रहती है। इससे असुविधा होती है लेकिन बिजली विभाग पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। दो-तीन बार फोन करो तो विभाग के कर्मचारी स्विच आफ कर लेते हैं। - रजत चंद्रा, लाइनपार
एबीसी वायर बदलने, ट्रांसफार्मर खराब होने या तारों में आग लगने की समस्या सुनकर आधे से ज्यादा गर्मियां बीत गईं। विभाग के पास रोजना नया बहाना रहता है। विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन करने पर जवाब मिलता है कि हमें फाल्ट की जानकारी नहीं है।
- अंकित चौहान, रामेश्वर कालोनी
अघोषित बिजली कटौती रोज की बात हो गई है। यदि यह स्थिति नहीं सुधरी तो जिलाधिकारी को सूचित करके समस्या के निदान की अपील की जाएगी।
- योगेश राघव, पुतलीघर रोेड
नागफनी क्षेत्र में गिरा बिजली की खंभा, आपूर्ति ठप
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में देर रात बिजली की खंभा गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र में इन दिनों सीवर लाइन का काम चल रहा है। सीवर लाइन के लिए खुदाई के चलते यह खंभा हिलने लगा था। जिसके बाद रविवार रात 11 बजे खंभा गिर गया। हाईटेंशन लाइन के साथ एलटी लाइन के तार भी टूट गए। इससे क्षेत्र के घरों की बिजली गुल हो गई। लोगों ने बताया कि इसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी गई थी। इसके बाद भी देर रात सवा 12 बजे तक टीम नहीं पहुंची और बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। सूचना के बाद भी जब बिजली विभाग से कोई नहीं पहुंचा तो लोग सड़कों पर निकल आए। खबर लिखे जाने तक सप्लाई चालू न होने के कारण लोग परेशान रहे।