फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five e buses will run on dalpatpur- lodhipur road

अब दलपतपुर से लोधीपुर तक चलेंगी पांच ई-बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
five e buses will run on dalpatpur- lodhipur road
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर संचालित पांच ई-बसों के रूट में विस्तार किया जा रहा है। अब ये बसें दलपतपुर से लोधीपुर राजपूत तक चलाई जाएंगी। जबकि अब तक इनका संचालन टीएमयू तक किया जा रहा था। लोधीपुर तक संचालन होने से ग्रामवासियों और आईएफटीएम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। उन्हें शहर तक आने के लिए ऑटो में अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन

चार्जिंग स्टेशन इंचार्ज लोकेश शर्मा ने बताया कि किराया सिस्टम में अपडेट किया जा रहा है। शनिवार से संचालन का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में शहर में 15 ई-बसें संचालित हैं। इनमें पांच दिल्ली रोड पर और शेष कांठ रोड पर अगवानपुर तक चल रही हैं। अभी 10 ई-बसें शहर में आनी शेष हैं। इनके आने के बाद सभी बसों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इससे बसों में लगे पैनिक बटन का इस्तेमाल यात्री आपातकालीन स्थिति में कर सकेंगे। इसकी सूचना चार्जिंग स्टेशन से लेकर जिला प्रशासन और परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ तक पहुंचेगी। अब भी बसों में लगे सीसीटीवी के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। तीन किमी तक यात्री एसी बस में महज पांच रुपये किराये में सफर कर रहे हैं। इससे ई-बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed