फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five days of hajj yatra

इबादत से भरा होगा तैंतीस किमी का सफर

Mon, 05 Sep 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
five days of hajj yatra
हज यात्रा - फोटो : demo
 दुनिया के भर के आजमीन खाना-ए-काबा की जियारत को मक्का शरीफ पहुंच चुके हैं। जहां खुदा की इबादत में मशगूल हैं। जो बच गए हैं वह सात सितंबर तक इबादत की सरजमीं पर पहुंच जाएंगे। लेकिन इबादत की असल शुरुआत इस्लामिक महीने जिलहिज की आठ तारीख से होगी। जो 12 जिलहिज तक चलेगी। आजमीन तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक करीब 33 किमी का सफर तयकर हज के अरकान पूरे करेंगे। 
विज्ञापन


वैसे सऊदी अरब की सरजमीं पर पहुंचने के साथ ही आजमीनों की इबादत का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन उनके लिए इस्लामिक महीने के पांच दिन खास होते हैं। जो जिलहिज की 8 से 12 तारीख के बीच का समय है। इस दौरान हजयात्रियों को अलग-अलग समय पर तकरीबन 33 किमी का सफर तय करना होता है। इस बीच निर्धारित समय सीमा के अंदर ही इबादत की रस्म अदा की जाती है। इसकी शुरुआत आठ जिलहिज यानी रविवार को होगी। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि हज के पाक सफर पर पांच दिन खास होते हैं। इस दौरान ही हज के सारे अरकान पूरे किए जाते हैं।
विज्ञापन


किस तारीख को कहां की रवानगी
08 जिलहिज : आजमीन मक्का से मिना के लिए रवाना होते हैं। इसके लिए उन्हें पांच किमी का सफर तय करना होता है।
09 जिलहिज : सुबह के वक्त हजयात्री 6.5 किमी का सफर तय कर मिना से अरफात पहुंचते हैं।
09 जिलहिज : शाम के वक्त अरफात से मुदलफा के लिए रवाना होते हैं। इसकी दूरी 5.5 किमी है।
10 जिलहिज : सुबह एक किमी का सफर तय कर मुदलफा से मिना पहुंचना होता है।
10 जिलहिज : दोपहर में मिना से मक्का जाना होता है।
10 जिलहिज : शाम को फिर मक्का से मिना जाते हैं।
12 जिलहिज : शाम को मिना से आजमीन मक्का के लिए रवाना होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed