फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five constables found guilty of indiscipline

Moradabad News: अनुशासनहीनता में पांच सिपाही लाइनहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Five constables found guilty of indiscipline
मुरादाबाद। एसएसपी हेमराज मीना ने मैनाठेर थाने में तैनात पांच सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया। आरोप है कि एक सिपाही ने डीआईजी के सामने पेश होकर थानेदारों और साथी सिपाहियों की शिकायत की थी।
विज्ञापन

मैनाठेर थाने में तैनात सिपाही रवीश कुमार ने डीआईजी के सामने 26 फरवरी को पेश होकर बताया कि 24 फरवरी को उसको थाने से पुलिस लाइंस में ड्यूटी के लिए भेजा गया था। 25 फरवरी की रात करीब नौ बजे उसके फोन पर मैनाठेर थाने में तैनात सिपाही मनोज पवार की कॉल आई। उसने कहा कि अभी तत्काल मुलाकात करनी है। इसके बाद वह पुलिस लाइंस की आदर्श बैरक के सामने कार लेकर आ गया। सिपाही रवीश जब मनोज पवार से बात करने के लिए आया।
विज्ञापन

उसने कहा कि अभी मैनाठेर थाने चलो, कोतवाली प्रभारी ने बुलाया है। आरोप है कि इसके बाद आरोपी सिपाही मनोज पवार, रिजवान खां और नितिन कुमार ने रवीश को जबरन कार में बिठाकर मैनाठेर थाना ले गए। वहां चोरी का आरोप लगाते हुए सिपाही और उसके एक अन्य साथी को हवालात में बंद कर दिया गया। देर रात मेडिकल कराने के बाद उनको छोड़ा गया। डीआईजी ने इस मामले में एसपी देहात संदीप कुमार मीणा को जांच करने के आदेश दिए थे। इस मामले का एसएसपी हेमराज मीना ने भी संज्ञान लिया था। प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने शिकायतकर्ता सिपाही रवीश कुमार, कृष्ण पाल के साथ ही आरोपित सिपाही मनोज पवार, रिजवान खां व नितिन कुमार को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की। एसएसपी ने कहा कि अनुशासन तोड़ने वाले सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऐसे सिपाहियों की थाने में तैनाती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article