फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five complaints were resolved on the spot in the electricity solution camp.

Moradabad News: बिजली समाधान शिविर में पांच शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Five complaints were resolved on the spot in the electricity solution camp.
कांठ। लगातार बढ़ रही बिजली संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम कांठ संत दास पंवार की निगरानी में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बिजली निगम के द्वारा शिविर लगाया गया। जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं को दर्ज करते हुए उनका निस्तारण भी कराया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों तमाम उपभोक्ताओं ने बिजली समस्याओं को लेकर नाराजगी जताते हुए इनका निस्तारण कराने की मांग की थी। जिस पर उच्चाधिकारियों ने एसडीएम कांठ की निगरानी में बिजली समाधान शिविर लगाकर समस्याओं के निस्तारण को निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय कांठ में शिविर लगाया गया। जिसमें एसडीओ कांठ सचिन रस्तोगी की मौजूदगी में मीटरों, अधिक राशि व रीडिंग के बिलों सहित उपभोक्ताओं की तमाम समस्याओं को दर्ज किया गया। एसडीओ ने बताया कि शिविर में कुल दस शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया गया है। बाकी को जांच के उपरांत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने भी शिविर में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान जेई कांठ अरविंद गुप्त, जेई सलेमपुर आशुतोष कुमार, सहायक इंजीनियर मीटर यसेंद्र कुमार, लिपिक देवेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed