फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five captives including four accused of stoning are corona positive in moradabad

मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग और पुलिसकर्मियों पर हमले के चार आरोपियों समेत पांच कोरोना पॉजिटिव

Wed, 22 Apr 2020 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
Five captives including four accused of stoning are corona positive in moradabad
पुलिस पर पथराव(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर पथराव करने के आरोपी चार पत्थरबाजों समेत पांच बंदी भी कोरोना पॅाजिटिव पाए गए हैं। पांचवां बंदी दिल्ली निवासी है। उसे मैनाठेर पुलिस ने बिलारी शुगर मिल के जीएम से कार लूट के मामले में ग्यारह अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन


जेल में कोरोना केस मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जेल में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही विशेष सावधानी भी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पत्थरबाजों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम दहशत में आ गई है। पत्थरबाजी के आरोपियों की धरपकड़ के दौरान सौ से ज्यादा पुलिस कर्मी और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय में कोरोना संक्रमण
कोरोना की रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग के वॉरियर्स भी संक्रमण की जद में आने लगे हैं। कुष्ठ रोग अस्पताल के चिकित्सक और जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से महकमे में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक आईएफटीएम में क्वारंटीन लोगों की निगरानी में था। जबकि वार्ड ब्वाय की आशंकित लोगों की स्क्रीनिंग में ड्यूटी लगी थी। दोनों के संक्रमण की चपेट में आने से जिला अस्पताल में मंगलवार को स्क्रीनिंग के पूरे स्टाफ की ड्यूटी बदल गई है। वार्ड ब्वाय के साथ ड्यूटी करने वाले 12 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है।

पाकबड़ा निवासी 29 साल का युवक जिला अस्पताल में संविदा पर वार्ड ब्वाय है। उसकी कोरोना आशंकित मरीजों की स्क्रीनिंग वार्ड में ड्यूटी थी। स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन कई आशंकित लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन पांच चिकित्सक समेत आठ लोगों के कोरोना सैंपल कराए। इन्हीं में 17 अप्रैल को वार्ड ब्वाय का सैंपल भी हुआ।


अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि वार्ड ब्वाय कोरोना पॉजिटिव आया है। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को एहतियातन स्क्रीनिंग करने वाला स्टाफ बदल गया। वार्ड ब्वाय के अलावा उस दौरान ड्यूटी करने वाले 12 लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। स्क्रीनिंग वार्ड से लेकर अस्पताल के संवेदनशील जगहों पर सेनिटाइजेशन कराया गया है। स्टाफ नर्स के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। वार्ड ब्वाय के गांव बागड़पुर की मड़ैया में उसके परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया तथा एसडीएम ने गांव का दौरा किया। वहां भी देखा जा रहा है कि वह किस किस के संपर्क में था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed