फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five bovine animals found dead in closed cement factory in sambhal

बंद पड़ी सीमेंट की फैक्टरी में मृत मिले पांच गोवंशीय पशु, फैला आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Jan 2019 02:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jan 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
Five bovine animals found dead in closed cement factory in sambhal
गोवंश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

असमोली थाना क्षेत्र के मालपुर मिलक क्षेत्र में बंद पड़ी एक सीमेंट फैक्टरी में बुधवार की सुबह नौ बजे गोवंशीय पशुओं के पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक ने मौके पर पशुओं का परीक्षण कर मृत घोषित किया है। गोवंशीय पशुओं को गड्ढा खोदकर दफनाया गया है। इधर, पुलिस ने बजरंग दल नया मुरादाबाद के प्रखंड संयोजक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।   

विज्ञापन

         
असमोली थाना की मढ़न चौकी क्षेत्र के गांव मालपुर मिलक के बीच मुरादाबाद के निवासी अनवर अली सीमेंट की फैक्टरी दस साल से बंद पड़ी है। फैक्टरी परिसर में बुधवार की सुबह पांच गोवंशीय मृत पशु ग्रामीणों को दिखाई दिए। मृत गोवंशीय पशुओं को देख ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार असमोली थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से पूछताछ की। लेकिन कोई वजह सामने नहीं आ सकी। मृत गोवंशीय पशु कहां से आए और कब इस स्थान पर डाले गए आदि सवालों से पुलिस घिरी रही। बजरंग दल नया मुरादाबाद के प्रखंड संयोजक सुमित भारद्वाज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि योगी सरकार में भी आखिर गोवंशीय पशुओं का वध कब तक होता रहेगा। सीओ सुदेश कुमार ने ग्रामीणों को जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। गोवंशीय पशुओं को गड्ढा खुदवाकर दफनाया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

         
माहौल खराब करने की हो सकती है साजिश             
विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मृत गोवंशीय पशुओं को कहीं से लाकर डाला गया है। गोरक्षकों में रोष है। चूंकि चुनाव नजदीक है ऐसे में माहौल को खराब करने की यह साजिश भी हो सकती है। पुलिस प्रशासन इसमें कतई लापरवाही न बरतें। वैसे तो डायल 100 की कई गाड़ियां लोधीपुर मार्ग पर घूमती रहतीं हैं और मढ़न चौकी पुलिस भी गश्त पर रहती हैं, लेकिन इस सबके बावजूद इस घटना के बारे में क्यों जानकारी न हो पाई ऐसे बिंदुओं पर विस्तृत जांच होनी चाहिए। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।               

पहले भी मिल चुके हैं मृत गोवंशीय पशुओं के अवशेष             
असमोली थाना क्षेत्र में अब तक विभिन्न स्थानों पर गोवंशीय पशु के अवशेष मिल चुके हैं, लेकिन फिर भी पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। नतीजा मृत गोवंशीय पशु या उनके अवशेष मिलने का सिलसिला जारी है। बुकनाला और मढ़न के बीच 12 जनवरी को मृत गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। इस घटना को ग्रामीण भूले ही नहीं थे कि अब मालपुर में मृत गोवंशीय पशु मिल गए। इससे साफ होता है कि स्थानीय पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed