फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   firstly reach coal train than passengers

पहले कोयला पहुंचेगा फिर यात्री ट्रेन

Fri, 29 Apr 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 29 Apr 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
firstly reach coal train than passengers
coal train
भीषण गर्मी के चलते बिजली खपत बढ़ने लगी है। ऐसे में सभी पावर हाउस में कोयला की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए रेलवे ने कोयले के रैक खास श्रेणी में रखा है। कोयले के रैक को गुजारने के लिए यात्री गाड़ियों को भी रोक दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिससे पावर हाउस में कोयले की कमी न पड़े और बिजली का प्रोडक्शन बना रहे।  ऐसे में अधिकांश एक्सप्रेस गाड़ियां का समय से संचालन गड़बड़ा रहा है। रेलवे मुख्य तौर पर मालगाड़ियों के संचालन में यात्री गाड़ियों की तुलना में दूसरे नंबर पर रखता है।
विज्ञापन


जिसके चलते मालगाड़ियां गंतव्य तक पहुंचने में बहुत अधिक समय लगाती हैं। रूट नहीं मिलने के कारण कई कई दिन तक खड़ी रह जाती हैं। गर्मियों में बिजली की खपत तेजी से बढ़ती है। सुप्रीम कोर्ट भी सरकारों को सूखे से निपटने के लिए और अधिक इंतजाम करने का आदेश दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते रेलवे के पास गुड्स ट्रेन में सबसे अधिक लोड कोयले का रहता है। कई बार कोयला समय से नहीं पहुंच पाने के कारण पावर हाउसों में प्रोडक्शन बंद होने की स्थिति बन जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए कोयले का समय से पहुंचना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed