फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   first time flag hosting on town hall in moradabad

पीतल नगरी में पहली बार टाउनहाल पर फहराया था तिरंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
first time flag hosting on town hall in moradabad
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगी आभा से जगमगाता मुरादाबाद के टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्य? - फोटो : CITY
इस बार देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की आजादी में पीतल नगरी का भी अतुलनीय योगदान रहा है। असहयोग आंदोलन के मंथन के लिए यहां पर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू सहित अन्य क्रांतिकारी आए थे। टाउनहाल पर सभा का आयोजन किया गया था। मुरादाबाद के क्रांतिवीरों ने भी बढ़-चढ़कर स्वतंत्रता संग्राम में प्रतिभाग किया था। जब देश को आजादी मिली और गणतांत्रिक व्यवस्था लागू हुई तो पीतल नगरी में पहली बार टाउनहाल पर ही तिरंगा फहराया गया था। जश्न को देखने के लिए लोग ग्रामीण क्षेत्रों से बैलगाड़ी और तांगे से आए थे। दिलों में जोश और जुबान पर देशभक्ति के गीतों से अलग ही समां बंध रहा था।
विज्ञापन

मुरादाबाद के शूरवीरों के परिजन आज भी उनकी निडरता, त्याग और कुर्बानियों की कहानी सुनाते हैं। उसी के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामऔतार दीक्षित के पुत्र धवल दीक्षित ने बताया कि मुरादाबाद में टाउनहाल पर पानी की टंकी पर पहली बार तिरंगा फहराया गया था। जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग राजकीय इंटर कालेज पर एकत्र हुए थे। वहां से प्रभातफेरी के रूप में सभी अमरोहा गेट होते हुए टाउनहाल पहुंचे थे। जगह-जगह प्रभात फेरी का फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया था। सभी देशभक्ति के तराने गा रहे थे। सिर पर गांधी टोपी उनका उत्साह बढ़ा रही थी। रास्ते को रंग-बिरंगी झंडियों से सजाया गया था। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी का नेतृत्व राम गुलाम, राम अवतार दीक्षित, इफ्तिखार फरीदी, राम मोहन लाल, नवल किशोर, ख्यालीराम शास्त्री, बुद्धि सिंह आदि कर रहे थे। नगर निगम पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए टाउनहाल एरिया खचाखच भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed