फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   First the students struggled with the questions, then the city struggled with the jam

पहले सवालों से जूझे परीक्षार्थी फिर जाम से जूझा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
First the students struggled with the questions, then the city struggled with the jam
सिविल लाइंस रोड पर लगा जाम।
मुरादाबाद। शहर के विभिन्न केंद्रों पर लोकसेवा आयोग की परीक्षा आयोजित हुई। सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी मुरादाबाद पहुंचे थे। परीक्षा दोपहर बाद करीब 3.30 बजे छूटी। इसके बाद केंद्रों से परीक्षार्थियों ने निकलना शुरू किया तो शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लग गया। अभ्यर्थी पहले सवालों से जूझे और परीक्षा छूटने के बाद शहर को जाम से जूझना पड़ा। यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए चरमरा गई। इस दौरान एंबुलेंस के भी जाम फंसने से तीमारदारों को अस्पताल तक पहुंचने में असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षा के दृष्टिगत शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद था। परीक्षा केंद्रों से रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों ने ऑटो रिक्शा का सहारा लिया। ऐसे में कांठ रोड पर भारी संख्या में ऑटो एकत्र हो गए और जाम लग गया। यही स्थिति स्टेशन रोड की भी रही। ऐसे में निजी वाहनों और एंबुलेंस चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ ऑटो रिक्शा चालकों ने मौके का भरपूर लाभ उठाया। उन्होंने परीक्षार्थियों को यह नहीं बताया कि बसें रोडवेज स्टैंड से नहीं, बल्कि रामपुर दोराहे या कांठ रोड स्थित अकबर के किले से मिलेंगी।
विज्ञापन

ऐसे में अंजान परीक्षार्थी मुरादाबाद डिपो और पीतलनगरी डिपो पर पहुंचकर बसों का इंतजार करने लगे। बस अड्डों पर जब परीक्षार्थियों की काफी भीड़ एकत्र हो गई तो स्टाफ ने उन्हें समझाया। इसके बाद दिल्ली, सहारनपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, गजरौला आदि जाने वाले परीक्षार्थी बस पकड़ने के लिए दोबारा कांठ रोड अकबर के किले के पास पहुंचे। जबकि रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर जाने वाले परीक्षार्थी रामपुर दोराहे पर पहुंचे। इसके लिए उन्हें ऑटो में दोबारा किराया खर्च करना पड़ा। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस को परीक्षा के दृष्टिगत पहले ही दिशा-निर्देश दिए गए थे। यातायात पुलिसकर्मी मुख्य चौराहों पर डटे रहे। भीड़ ज्यादा होने के कारण जाम लगा, लेकिन स्थिति बेकाबू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed