फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   First semester exams begin...three cheaters caught

Moradabad News: प्रथम सेमेस्टर की शुरु हुईं परीक्षा...पकड़े तीन नकलची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
First semester exams begin...three cheaters caught
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार को शुरु हो गईं। ऑनलाइन के अलावा सचल दलों ने परीक्षाओं की निगरानी की। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी केंद्रों पर 11338 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10836 परीक्षार्थी पेपर देने आए। इसमें 5877 छात्र एवं 4959 छात्राएं थीं। 502 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। कुलपति ने कहा कि सचल दल द्वारा तीन विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 158 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। 16 फरवरी तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए 93 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाएं सुबह नौ बजे से 11 बजे तक होंगी। हिंदू कॉलेज में भी सुबह आठ बजे से ही विद्यार्थी पहुंचने लगे थे। घने कोहरे पर ठिठुरते हुए विद्यार्थी और शिक्षक केंद्रों पर पहुंचे। विद्यार्थियों को परीक्षा कक्षाें की जानकारी देने के लिए कर्मचारी भी लगे थे। वहीं सचल दल के सदस्यों ने विद्यार्थियों की जांच करने के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने दिया। प्रो. एपी सिंह ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन संपन्न हुई है। सुबह की पाली में 420 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


कुलपति ने तीन कॉलेजों का किया दौरान
कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी और परीक्षा नियंत्रक अमृत लाल ने ठाकुरद्वारा के तीन केंद्रों कृष्णा महाविद्यालय, राजपाल सिंह मेमोरियल कॉलेज और भगवती देवी महाविद्यालय का दौरा किया। प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि दो केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त थीं, जबकि एक केंद्र पर कम लाइट की समस्या थी। उनको व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही वहां से स्वयं उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर भी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस सचल दलों ने किया निरीक्षण
विवि से संबंधित पांचों जनपदों में नकल विहीन परीक्षा करवाने के लिए दस सचल दलों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाएं परखीं। इसके अलावा सभी जनपदों में शासन की ओर से सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई।

वर्जन...
निजी कॉलेजों के केंद्र पर प्रश्नपत्र सुरक्षित तरीके से जिम्मेदार व्यक्तियों को लेकर जाना है। वह कार से लेकर जा रहे हैं या किसी और वाहन से हम उन्हें रोक नहीं सकते। क्योंकि यह कहीं निर्देश नहीं हैं कि कैसे लेकर जा रहे हैं। इसके अलावा सभी केंद्रों की

सीसीटीवी कैमरों की फीड भी सुरक्षित रख ली गई है। जिन कॉलेजों के पास संसाधन उपलब्ध हैं, जो दूसरों की फीड देख सकते हैं, उनको निर्देश दिए गए कि वह देखकर आएं और यह बताएं कि कोई कमी तो नहीं है। सभी के सुझाव लिए गए हैं। क्योंकि शासन की मंशा नकलविहीन परीक्षा करवाने की है।
प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed