{"_id":"5afc91834f1c1be2408b5ec7","slug":"first-roza-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार...रोजेदार तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार...रोजेदार तैयार
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 May 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
पहला रोजा आज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात चांद का दीदार होने के बाद शहर इमाम ने रमजान का एलान कर दिया। इससे पहले घंटों तक रमजान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। रात साढ़े दस बजे स्थिति स्पष्ट हो सकी।बूहस्पतिवार को चांद की 29 वीं तारीख थी। इसके चलते बुधवार को चांद के दीदार का इंतजार लोगों को बेसब्री से था। चांद की 30 तारीख को रमजान तय होता है, जबकि 29 को चांद का दीदार कर रमजान का एलान किया जाता है। शाम से ही लोग छतों से चांद देखने की कोशिश करते रहे।
बृहस्पतिवार को रोजा होने को लेकर रात तक असमंजस चलता रहा। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने रात साढ़े दस बजे दिल्ली में शाही इमाम से बातचीत की। शाही इमाम ने चांद का दीदार होने की बात कही। उसके बाद महानगर में रमजान का एलान कर दिया गया। मस्जिदों से रमजान की जानकारी मिलते ही लोग दूध, ब्रेड व खजला आदि जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए बाजारों में निकल पड़े।
बुधवार रात से ही तराबी की नमाज शुरू कर दी गई। गर्मी का मौसम होने के चलते शुरूआती रोजे थोड़े कठिन होंगे। इसके चलते कई लोगों ने एक सप्ताह पहले से ही दिन में कम खाना और कम पानी पीना शुरू कर दिया था। विकास भवन में कार्यरत मोहम्मद मेंहदी हसन ने बताया कि रमजान की तैयारियों के चलते 10-12 दिन से दिन में खाना और पानी पीना बंद कर दिया है। इससे रोजे रखने में आसानी होगी।