फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   First for the water pipeline, then for gas... Buddhivihar's roads were dug up again and again.

Moradabad News: पहले पानी की पाइपलाइन के लिए फिर गैस के लिए...बार बार खुद रहीं बुद्धिविहार की सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
First for the water pipeline, then for gas... Buddhivihar's roads were dug up again and again.
मुरादाबाद। बुद्धि विहार महानगर की पॉश कॉलोनियों में से एक है। लेकिन इसके बावजूद कभी गैस पाइप लाइन के नाम पर तो कभी पेयजल पाइप लाइन के नाम पर कॉलोनी की सड़कों को खोद कर डाल दिया। सड़कों की मरम्मत भी ठीक से नहीं की जा रही। खुदी पड़ीं सड़कों ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। इन सड़कों से दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। लेकिन यहां के लोगों का दर्द किसी को सुनाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार कॉलोनी को आवास विकास परिषद ने विकसित किया लेकिन अब यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। यहां लगभग सभी वर्गों के लोग रहते हैं, अंदर बड़ा बाजार भी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां तो समस्या ही समस्या है। नालियों की सफाई नहीं होती। बिजली तो आए दिन गुल ही रहती है। अब बत्ती नहीं तो पानी नहीं। पानी के लिए भी यहां के लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन


बार-बार खुदने से खराब हो चुकी हैं सड़कें
बार-बार सड़कों को खोदा जा रहा है। पहले पानी की पाइपलाइन डाल रहे थे। अब बता रहे हैं कि गैस की पाइपलाइन डाली जा रही है। एक ही बार में सब काम होना चाहिए। कोई सुनने वाला नहीं है। सेक्टर 1 बी में सीवर की पाइप लाइन कहीं बंद हो गई है, जिसके कारण यहां सीवरलाइन के मैनहोल ओवरफ्लो होने लगते हैं, पूरा क्षेत्र बदबू से भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि ओंकार सिंह ओंकार

समय सीमा के अंदर होना चाहिए कार्य
- नगर निगम विकास कार्य तो करा रहा है लेकिन कार्यो की समय सीमा तय होनी चाहिए, ताकि समय पर काम खत्म हो जाए, लोगों को अधिक समय तक दिक्कत न हो।
कमल किशोर भटनागर
--
सफाई व्यवस्था में सुधार होना चाहिए
- नगर निगम के कर्मचारी सफाई के लिए आते तो हैं लेकिन नियमित नहीं आते हैं, जिसके कारण यहां कूड़ा पड़ा रहता है, निगम को व्यवस्था सुधारनी चाहिए।
रामवीर सिंह यादव, एडवोकेट
--
पता नहीं कब सुधरेंगी सड़कें
पूरी बुद्धि विहार कॉलोनी में कई सेक्टरों में गैस पाइप लाइन के लिए तो कभी पेयजल की पाइप लाइन के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।
राजेश शर्मा
--
पार्कों की देखरेख नहीं हो रही
- यहां पार्क तो बना दिए गए हैं लेकिन उनकी देखरेख नहीं की जा रही है, जिसके कारण पेड़ पौधे तो नष्ट हो ही गए, उनमें लगे जिम व खेल उपकरण भी खराब हो गए हैं।
राजेंद्र प्रसाद शर्मा
--
नियमित नहीं होती सफाई
- क्षेत्र की अधिकतर सड़कें ऊबड़ खाबड़ हो गई हैं, जिन पर पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। सफाई नियमित तरीके से नहीं हो रही है, जो पेरशानी का कारण है।
बबली शर्मा
--
नालियों की नहीं होती सफाई
- कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुकी हूं, लेकिन नालियों की सफाई नहीं हो पाई है, जिसके कारण पानी बाहर सड़कों पर आकर घरों में जाने लगता है।
निशि सिंह
--
हल्की बारिश में घरों में भरता है पानी
- हल्की सी बारिश हो जाए तो घरों में पानी भर जाता है, क्योंकि जो सड़कें बनाई गईं हैं, उन्हें ऊंचा बना दिया गया है, जिससे सड़कों का पानी भी नीचे हो गए घरों में भरने लगता है।
प्रेम लता
--
सड़कों को मकानों से ऊंचा बना दिया
- पूरे सेक्टर में सड़कें ऊंची कर दी गई हैं, लोगों को भी अपने घरों में बाहर का पानी अंदर जाने से रोकने के लिए व्यवस्था करानी पड़ी है, फिर भी पानी घरों में चला ही जाता है।
नीरज
--
शिकायत के बाद भी समस्याएं जस की तस
- कई बार पार्षद से मिलकर शिकायत की, नगर निगम के कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन स्थिति जस की तस है, नगर निगम यहां की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।

शतेश्वरी
---

वर्जन
- आवास विकास ने कॉलोनी विकसित करते समय जल निकासी की व्यवस्था में कमी की, जिसके कारण दिक्कत आ रही है लेकिन इसके बावजूद नगर निगम ने जल निकासी की व्यवस्था की है, यदि कहीं कोई दिक्कत हैं तो उसे दिखवाएंगे।
विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed