{"_id":"66b6723ac40929357008f6b4","slug":"first-flight-from-moradabad-to-lucknow-today-10-year-wait-will-end-at-10-am-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad : मुरादाबाद से लखनऊ के लिए पहली उड़ान आज, 10 बजे खत्म होगा 10 साल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad : मुरादाबाद से लखनऊ के लिए पहली उड़ान आज, 10 बजे खत्म होगा 10 साल का इंतजार
Sat, 10 Aug 2024 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:20 AM IST
सार
मुरादाबाद से लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट मूंढापांडे स्थित एयरपोर्ट से आज सुबह 10 बजे उड़ान भरेगी। दुग्ध एवं पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल विमान को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
मुरादाबाद एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 साल बाद...आखिरकार मुरादाबाद के लोगों का उड़ान का सपना शनिवार को पूरा होने जा रहा है। मुरादाबाद से लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट मूंढापांडे स्थित एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे उड़ान भरेगी। दुग्ध एवं पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल विमान को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
यात्रियों को सुबह 9 बजे से पहले लखनऊ जाने वाले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। इस मौके पर फ्लाई बिग कंपनी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी मौजूद रहेंगे। 2014 में हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में तब्दील करने के लिए प्रदेश सरकार व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच एमओयू साइन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे एयरपोर्ट में बदलने में सात साल लग गए। इसके बाद तमाम बिंदुओं पर डीजीसीए ने आपत्तियां लगाईं। सारी एनओसी लेने व आपत्तियां दूर करने में एएआई को दो साल लगे। इसके बाद 17 नवंबर 2023 को डीजीसीए की ओर से उड़ान का लाइसेंस जारी हुआ। 10 मार्च 2024 को उद्घाटन हुआ और अब पांच माह बाद 10 अगस्त को फ्लाइट शुरू हो रही है।