फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   first april too hot last year

तीन साल में इस बार फर्स्ट अप्रैल सबसे ज्यादा गर्म

Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
first april too hot last year
sun
पारा चालीस के पास। दिनभर चलती लू। सिर चकरा देने वाली तपिश। पानी की दरकार में सूखते हलक। ये मई जैसे हालत के बीच अप्रैल का आगाज है। पिछले तीन सालों में इस बार अप्रैल का पहला दिन सबसे अधिक गर्म रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा तो रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


जबकि वर्ष 2014 को अप्रैल के पहले दिन 30 डिग्री और रात का तापमान 17 डिग्री रहा। इस साल मार्च के आखिरी हफ्ते में ही मौसम ने अपने तेवर दिखा दिए। मार्च के आखिरी दस दिनों में पारा दस डिग्री बढ़ गया। 30 मार्च को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम चालीस का तापमान छूनने को बेताब दिखा। हालांकि चमड़ी झुलसाकर मार्च विदा हो गया। लेकिन अप्रैल का आगाज मार्च के अंत से कम नहीं है। पहले दिन ही दिन का तापमान 38 डिग्री रहा। जबकि रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस मांपा गया। मौसम में लू के थपेड़ों के बीच तपिश बरकरार रहा। सड़कों पर निकले लोगाें को मई की झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed