{"_id":"68e57d82e7678f6d970faebe","slug":"firm-workers-blood-soaked-body-found-murder-suspected-bilari-news-c-15-1-mbd1008-747001-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फर्मकर्मी का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फर्मकर्मी का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका
Wed, 08 Oct 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे के कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार दोपहर पुलिस ने संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम कासमपुर जगरूप निवासी फर्मकर्मी राहुल सागर (22) पुत्र किशन लाल का रक्तरंजित शव बरामद किया है।
उसके गले में नुकीली वस्तु के प्रहार से तीन गहरे घाव बताए गए हैं जिसके चलते परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई हैं। वहीं पुलिस आत्महत्या करने का अनुमान है।
परिजनाें ने बताया कि राहुल सागर की पाकबड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खाबरिया निवासी अपनी मौसेरी बहन निशा की शादी आगामी दस अक्तूबर को है जिसके चलते वह मौसेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए कुंदरकी क्षेत्र के ही ग्राम मौसमपुर गांव में रहने वाली अपनी सगी मौसी वीरवती के घर आया था।
विज्ञापन
यहां पर शादी का कार्ड देने के लिए राहुल को अपनी ननिहाल बहजोई को जाना था लेकिन मौसमपुर से मात्र दो किलोमीटर दूरी ही राहुल का रक्तरंजित शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस घटनास्थल से आनन-फानन सीएचसी ले गई लेकिन डॉक्टर ने राहुल को देखने की मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव की जांच की तो राहुल के गले में तीन गहने घाव नजर आए जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है
जबकि परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमारी किसी भी रंजिश नहीं थी। इससे मौत की पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया है कि पीएम रिपोर्ट मे मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।